Back to prayer library

Om Jai Jagdish Hare

ॐ जय जगदीश हरे

6 min · Verified aarti
Text 1
Verse 11 of 9

Verse 1

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 2

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का। स्वामी दुःख विनसे मन का। सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 3

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी। स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 4

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी। स्वामी तुम अन्तर्यामी। पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 5

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता। स्वामी तुम पालन-कर्ता। मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 6

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति। किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 7

दीनबन्धु दुःखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे। अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 8

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा। स्वामी पाप हरो देवा। श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

Verse 9

श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे। स्वामी जो कोई नर गावे। कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावे॥

ॐ जय जगदीश हरे॥

गणपती बाप्पा मोरया

Prayer complete

Lyrics reviewed by Tap1ce content review. Made freely available by Tap1ce.